Acharya Balkrishna

अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किया पतंजलि भ्रमण

19 Oct 2020: अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चाउना मीन के पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ के विविध प्रकल्पों का भ्रमण कर भावी योजनाओं की जानकारी ली। चाउना ने पतंजलि की ओर से जनसेवार्थ संचालित शिक्षण संस्थान पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज, पतंजलि विश्वविद्यालय, आचार्यकुलम, पतंजलि गुरुकुलम आदि की सराहना की। पंतजलि की चिकित्सकीय सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा बताया। आयुर्वेद पर व्यापक शोध तथा इसके प्रचार प्रसार के लिए पतंजलि की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से अरुणाचल में पतंजलि की सेवाओं को विस्तार देने का आग्रह किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को प्रामाणिक औषधि का दर्जा दिलाना पतंजलि के मुख्य उद्देश्य में शामिल है। कहा कि अरुणाचल प्रदेश जड़ी बूटियों का प्रदेश है। वहां आयुर्वेद के प्रचार प्रसार की अपार संभावनाएं हैं। पतंजलि अरुणाचल प्रदेश के व्यक्तियों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। भविष्य में इन सेवाओं को और विस्तार देने की योजना है।Read More…..