Acharya Balkrishna

पतंजलिसेवाश्रम व संस्कृत गुरूकुलम उद्घाटन (०३-०६-२०१७)

देवप्रयाग, 04-जून-2017 | पतंजलि द्वारा देवप्रयाग के समीप मूल्या ग्राम के केदारनाथ आपदा में सन २०१३ में निराश्रित हुए बच्चों हेतु नवनिर्मित सेवाश्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने किया | इस अवसर पर कृषि मंत्री माननीय श्री सुबोध उनियाल जी, माननीय विधायक श्री विनोद कण्डारीजी, श्री अरविन्द पाण्डेय जी, परम श्रधेय स्वामी रामदेव जी महाराज व् एनी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | इस सेवाश्रम में लगभग १०० निराश्रित बालकों को निःशुल्क शिक्षा-दीक्षा प्रदान की जाती है | डेढ़ लाख वर्ग फीट में फैले परिसर के निर्माण में लगभग १५ करोड़ रूपए खर्च हुए हैं तथा प्रतिमाह प्रति बालक के शिक्षा व आवास पर औसतन १५ हजार रूपए का खर्चा आता है |